Jump to content

Wn/hi/चीनी नववर्ष का शुभारम्भ

From Wikimedia Incubator
< Wn‎ | hi
Wn > hi > चीनी नववर्ष का शुभारम्भ

रविवार, २२ जनवरी २०१२

चीनी नववर्ष आरम्भ होने के साथ-साथ विश्वभर में चीनी समुदायों द्वारा इस उत्सव को मनाने का क्रम भी आरम्भ हो गया है। इस वर्ष २३ जनवरी से आरम्भ हो रहा नववर्ष मनाने का कार्यक्रम अगले पन्द्रह दिनों अर्थात ६ फरवरी तक चलेगा। यह वर्ष चीनी परम्पराओं के अनुसार ड्रैगन का वर्ष है।

संयुक्त राजशाही में चीनी और अन्य समुदायों द्वारा पूरे उत्सव कार्यक्रम के दौरान उत्सव मनाया जाएगा और लन्दन अपना स्वयं का एक उत्सव कार्यक्रम अगले रविवार मनाएगा जिसमें स्वयं लन्दन के महापौर बोरिस जॉनसन और लन्दन में चीन के राजदूत लिउ ज़िआओमिंग एक आधिकारिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। क्रार्यक्रम रविवार सुबह १० बजे से लन्दन के वॅस्ट ऍण्ड से नववर्ष परेड के साथ आरम्भ होगा और जिसका समापन दोपहर में ट्राफलगर स्क्वायर पर होगा।

सम्बन्धित समाचार[edit | edit source]

स्रोत[edit | edit source]