Jump to content

Wn/hi/कनाडियाई प्रधानमन्त्री ने चीनी नववर्ष की शुभकामनाएँ दी

From Wikimedia Incubator
< Wn‎ | hi
Wn > hi > कनाडियाई प्रधानमन्त्री ने चीनी नववर्ष की शुभकामनाएँ दी

रविवार, २२ जनवरी २०१२

कनाडा के प्रधानमन्त्री स्टीफ़न हार्पर ने एक वक्तव्य जारी कर कनाडा और विश्वभर में चीनी नववर्ष मना रहे लोगों को अपनी शुभकामनाएँ दी हैं। चीनी नववर्ष कल यानी की 23 जनवरी से आरम्भ होगा और यह वर्ष ड्रैगन का वर्ष है। नववर्ष की शुभकामनाएँ देने के लिए हार्पर ने अपनी पत्नी लौरीन और पुत्र-पुत्री की ओर से चीनी भाषा के चार शब्दों का भी उपयोग किया। कनाडा में अप्रवासी चीनी लोग बड़ी संख्या में रहते हैं और एशिया से बाहर अमेरिका के बाद कनाडा में चीनी लोग सबसे अधिक संख्या में हैं। चीनी मूल के लोग, मिश्रित चीनी और अन्य नस्ल के लोग कूकल मिलाकर कनाडा की जनसंख्या का ४% या संख्या में १३ लाख के लगभग हैं।

सम्बन्धित समाचार[edit | edit source]

स्रोत[edit | edit source]