Wn/hi/कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठण्ड जारी

From Wikimedia Incubator
< Wn‎ | hi
Wn > hi > कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठण्ड जारी

बुधवार, १८ जनवरी २०१२

कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से हो रहे हिमपात के कारण कड़ाके की ठण्ड जारी है और इस ठण्ड में फ़िलहाल कोई सुधर होने की उम्मीद नहीं है और मौसम विभाग के अनुसार २२ जनवरी से हिमपात फिर शुरू हो सकता है। घाटी में तीन दिन के बाद न्यूनतम तापमान फिर गिर गया। गत वर्ष दिसम्बर की शुरुआत से यहाँ चले शीतलहर के दौर के बाद बीते दिन इसका प्रकोप कुछ कम हुआ था।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को श्रीनगर में तापमान शून्य से १.४ डिग्री कम दर्ज किया गया जो कल के तापमान से ०.२ डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से १२.४ डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। कल के न्यूनतम तापमान की तुलना में यह गिरावट ३.७ डिग्री की है।

दक्षिण कश्मीर के पर्यटक स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से १२.२ डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

अन्य स्थानों पर न्यूनतम तापमान कुछ इस प्रकार रहा काजीगुण्ड में तापमान शून्य से ४.२ डिग्री सेल्सियस कम, कुपवाड़ा में शून्य से २.४ डिग्री सेल्सियस कम, श्रीनगर में शून्य से ७.८ डिग्री सेल्सियस कम, और लेह में शून्य से १९.९ डिग्री सेल्सियस कम।

स्रोत[edit | edit source]