Wp/hne/पाकिस्तान

From Wikimedia Incubator
< Wp‎ | hne
Wp > hne > पाकिस्तान

इस्लामी जम्हूरिया पाकिस्तान (اسلامی جمہوریہ پاکستان‎) या पाकिस्तान इस्लामी गणतंत्र या सिर्फ़ पाकिस्तान भारत के पश्चिम में स्थित एक इस्लामी गणराज्य है। 21 करोड़ की आबादी के साथ ये दुनिया का पांचवी बड़ी आबादी वाला देश है।[1] पाकिस्तान में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी है। यह 881,913 वर्ग किलोमीटर (340,509 वर्ग मील) क्षेत्र में फैला 33वां सबसे बड़ा देश है। यहाँ की प्रमुख भाषाएँ उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बलूची और पश्तो हिन्दी हैं। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद और अन्य महत्वपूर्ण नगर कराची व लाहौर रावलपिंडी हैं। पाकिस्तान के चार सूबे हैं: पंजाब, सिंध, बलोचिस्तान और ख़ैबर​-पख़्तूनख़्वा। क़बाइली इलाक़े और इस्लामाबाद भी पाकिस्तान में शामिल हैं। इन के अलावा आज़ाद कश्मीर और गिलगित-बल्तिस्तान भी पाकिस्तान द्वारा नियंत्रित हैं।