Wn/hi/विकिसमाचार:विषयवस्तु सन्दर्शिका

From Wikimedia Incubator
< Wn‎ | hi
Wn > hi > विकिसमाचार:विषयवस्तु सन्दर्शिका

Template:Wn/hi/policy Template:Wn/hi/तैयार है यह संदर्शिका आपको यह नहीं बताती कि एक लेख कैसे लिखें - उसके लिये देखें विकिन्यूज़:एक लेख लिखना - वरन, क्या वस्तु, एक लेख हो या नहीं हो सकती है, साथ ही एक लेख में क्या होना ही चाहिये

विकिन्यूज़:नीतियाँ एवं मार्गदर्शक

विकिन्यूज़:निष्पक्ष दृष्टिकोण
विकिन्यूज़:विषय वस्तु संदर्शिका
विकिन्यूज़:शैली संदर्शिका

प्रत्यापन नीति
वीज़ल शब्दों से बचें
सदस्य रोक समूह
दृष्टांत उद्गम दें
हितों का अंतर्विरोध
प्रकाशनाधिकार
विवाद सुलझाव
रद्दीकरण के मानद्ण्ड
तेज रद्दीकरण के मानदण्ड
विकिन्यूज़ को तितर-बितर ना करें
निष्कपट प्रयोग
चित्र प्रयोग नीति
नामकरण परिपाटी
मूल रिपोर्टिंग
पन्ना सुरक्षा नीति
तीन बार पलटें - नीति
सदस्यनाम नीति

तौर तरीके

Policy template

विकिन्यूज़ लेख क्या हैं?[edit | edit source]

विकिन्यूज़ में दो मुख्य प्रकार के लेख हैं:

  • सर्वाधिक सामान्य लेख होते हैं कृत्रिम लेख। यह कई संचार मध्यमों से सूचनाएं एकत्रित करके बनते हैं (सदैव पूर्णतया प्रमाणित या उद्धृत)। यह अन्य संचार कथाओं हेतु विरल है कि उनमें पूर्ण उपलब्ध तथ्य हों, अतः हम ब्यौरेवार एवं rounded रिपोर्ट उपलब्ध कराते हैं। इसके साथ ही हम लेख का किसी ओर झुकाव या पक्षपात हटा कर निष्पक्ष विचार प्रस्तुत करते हैं।
  • अन्य प्रकार के लेख होते हैं मूल रिपोर्टिंग। यह विकिन्यूज़ योगदानकर्ताओं द्वारा घटना पर वहीं के वहीं लिखीं मूल रिपोर्ट होतीं हैं।आप इस प्रकार के बारे में विकिन्यूज़:मूल रिपोर्टिंग पर अधिक जान सकते हैं।


समाचार लेख लिखें[edit | edit source]

विकिन्यूज़ विकिपीडिया जैस ना होकर, यह साइट है, जहां कथाएं घटनाओं का दृष्टांत देती हैं, जब वे होतीं हैं। यदि कुछ घटित होता है, तब ना कि (एक दिन से) पुराने लेख को सम्पादित करें, वरन् एक नया लेख लिखें, एवं पुराने लेख से सन्दर्भ हेतु कडी़ जोड़ दें। केवल वही पुराने लेख सम्पादित/सुधार करें, जो कि वर्तमान शैली या मार्गदर्शिक का अनुगमन ना करता हो। यदि आप किसी विषय को अति महत्वपूर्ण समझते हैं — या वह समाचारों में प्रायः उभरता रहता है — तब उस पर एक सारगर्भित लेख लिखें, एवं उसे सारे सम्बंधित लेखों से कडि़याँ जोड़ दें।

अपनी प्रथम विकिन्यूज़ कथा आरम्भ करने से पूर्व, आप क्या विकिन्यूज़ नहीं है से परिचित होना चाहेंगे।

'समाचार' क्या होता है?[edit | edit source]

विकिन्यूज़ समाचार कथा लिखने हेतु बना है, जैसे आप समाचार पत्रों में पढ़ते हैं, या दूरदर्शन पर देखेते हैं।

  • समाचार कथाएं किसी एक घटना या दृगविषय या प्रक्रिया पर केन्द्रित होतीं हैं। (यदि किसी जारी रहते विषय पर कोई प्रगति होती है, तो एक नई कथा आरम्भ करें, नाकि पुराने का सम्पादन करें)
  • समाचार तथ्यपूर्ण होते हैं। राय इत्यादि परिमित सूत्रों से ही होने चाहियें, एवं वह तथ्य, जो वे लोग राय व्यक्त करते हैं रिपोर्ट किया गया तथ्य बन जाता है
  • परिमित सूत्र कोई संगठन या कोई व्यक्ति हो सकता है, जिन्हें सर्वसामान्य जनसाधारण द्वारा गंभीर रूप से लिया जाता है, जब वे किसी खास क्षेत्र में विशेषज्ञता पर टिप्पणी कर रहे हों। वे सर्वाधिक महत्वपूर्ण एवं उपयुक्त सूत्र होने चाहिये, ऐसे जो कि आप को उपलब्ध हों, जैसे कि विधि प्रवर्तन नीति पर, पुलिस आयुक्त सदैव ही पुलिस कांस्टेबल से अतीव बेहतर रहेगा। साधारण सूत्रों से मिली राय भी रुचिकर एवं जनहित में हो सकती है, यदि वे महत्वपूर्ण सूत्रों की टिप्पणी के सन्दर्भ में हो।
  • लेखों को निश्चित रूप से निष्पक्ष दृष्टिकोण से लिखा जाना चाहिये। समाचार को निष्पक्ष एवं अनभिनत होना चाहिये, एवं वे किसी को कलंकित या मानहानि ना करें।
  • समाचार प्रसंगोचित होते हैं। विकिन्यूज़ होते हुए — विश्वव्यापी तथा इंटरनेट आधारित — स्थानीय समाचार से संबंधित कथाओ में अन्तरराष्ट्रीय पाठकों हेतु प्रसंग दिया होना चाहिये। कथाएं बडे़ संख्या में पाठकों को आकर्षित करने वाली होनी चाहियें।
  • प्रेस-विज्ञप्तियां या निजी लेख ना दें। निष्पक्ष दृष्टिकोण नीति का अनुपालन करें।

अपनी कथा पर शोध करें[edit | edit source]

सन्दर्भ डेस्क पर दिये गये कुछ समाचार स्रोत प्रयोग करें या (विकिपीडिया पर समाचार स्रोत देखें), एवं पृष्ठभूमि के समर्थन में सूचनाएं सर्च इंजन (जैसे गूगल तथा याहू! ) इत्यादि पर ढूंढें। प्रयोग किये गये वेब पते (URLs) संजो कर रख लें। इनकी आवश्यकता सुत्र बताने में पडे़गी, जिससे कि अन्य सम्पादकों को यह पता चल पाये कि आप तथ्यों पर आधारित कार्य कर रहे हैं।

आप अपने सूत्र निश्चित रूप से उद्धृत करें। इसके लिये "sources" साँचे का प्रयोग करें, देखें विकिन्यूज़:एक लेख लिखना

किसी अन्य समाचार साइट से कथा आयात करना सम्भव लेकिन कठिन है। लेख मुक्त लाइसेंसधारी या पब्लिक प्रक्षेत्र (डोमेन) पर इस ढंग से होना चाहिये कि वह क्रियेटिव कॉमन्स एट्रिब्यूशन लाइसेंस के अनुरूप हो (यानि वह अन्य लोगों द्वारा प्रयोग हेतु मुक्त हो, किसी भी प्रकार से, जैसे कि वे चाहें, चाहे वाणिज्यिक या या अमौलिक रूप में)। वह लेखों हेतु निर्धारित सभी मानद्ण्ड पर खरा उतरना चाहिये, नीतियाँ एवं दिशा निर्देश जैसे कि WN:NOT को सम्मिलित करते हुए।

अपने सूत्रों का उद्धरण करें[edit | edit source]

यह परमावश्यक है, कि हम किसी भी तथ्य का सूत्र इत्यादि का उद्धरण अवश्य करें। प्रयास करें कि प्रथम सूत्र ही मिले, जो कि कथा के विषय का दावा करता हो। उद्धरण या प्रमाणन शैली हेतु देखें शैली संदर्शिका


समाचार सूत्रों द्वारा सम्भव गलतियों से बचाव हेतु, एवं एक निष्पक्ष दृष्टिकोण स्थापित करने हेतु, सम्पादक किसी लेख के लिये बहु-सूत्र ढूँढने, एवं उसके तथ्य जाँच भी करने हेतु प्रेरित हैं।

मूल रोपोर्टिंग[edit | edit source]

विकिन्यूज़ मूल रिपोर्टिंग स्वीकार करता है, यदि अभिज्ञेय (पहचान योग्य) सूत्रों द्वारा आरोपित हैं। अभी से गुमनाम रिपोर्टिंग अस्वीकार्य है। कृपया प्रक्रिया के संबंध में मूल रिपोर्टिंग देखें।

विकिन्यूज़ प्रकाशनाधिकार या अन्य लाइसेंस या नियमों का हनन नहीं करना चाहता[edit | edit source]

अक बार फिर से, वैधानिक अपेक्षा एवं सभ्यता तथा मधुर संबंध हेतु हम विकिन्यूज़ के लेख बगैर किसी प्रकाशनाधिकार या अन्य लाइसेंस या नियमों का हनन करे, लिखते हैं।

सन्दर्भन एवं आरोपण पर ऊपर दिये गये मार्गदर्शन का पालन करें, और आप सुगम मार्ग पर हैं, बस चलते रहिये।

समाचार रिपोर्टिंग को कई देशों में महत्वपूर्ण अधिकार रूप में सुरक्षित किया गया है, वह अधिकार जो कि कुछ अंश तक बुद्धि-सम्पत्ति अधिकार, जैसे कि प्रकाशनाधिकार, का संतुलन बनाता है। यदि आप आपने कार्यालय के आधिकारिक गुप्त रहस्य प्रकट करते हैं, तो आप किसी द्वारा क्षमा किये जा सकते हैं। इसकी कुंजी है, कि उतना लिखें , जितना आवश्यक हो, अपने सूत्रों के उद्धरण हेतु आवश्यक हो, एवं जनहित में हो।

किसी प्रकाशनाधिकारित पाठ्य का पूर्ण भाग नकल ना करें — इसमें अधिकतर वेबसाइटें आती हैं, हालांकि आप प्रकाशनाधिकार का नोटिस नहीं देख पा रहे होंगे, एवं इसमें पाठ्य के भाग एवं पूर्ण लेख, दोनों ही आते हैं।

यदि संशय है, तो ऐसे ही छोड़ दें। यदि आज्ञा ना भी मिले, तो वैकल्पिक सूत्र भी होते हैं। आप को ना भी मेलें , तो कोई और ढूँढ लेगा।

इस विषय पर कुछ साधन निम्न दिये हैं:-

यह भी देखें[edit | edit source]